अरबिंद केजरीवाल पर हुआ हमला, बीजेपी पर लगाए आरोप...

NMB Only One
0

दिल्ली सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भाजपा के लोगों ने हमले की कोशिश की है, आम आदमी पार्टी ने शुक्रवार को दावा किया है।


Arvind Kejriwal attacked, allegation leveled against BJP.

बोला जा रहा है कि अरविंद केजरीवाल उस बक्त पदयात्रा कर रहे थे, तब कुछ लोक उन्हें निशाना बनाने की कोशिश की हैं। उसके बाद तमाम मंत्री से लेकर मनीष सिसोदिया हमलावर हो गए। मुख्यमंत्री आतिशी भी इस मामले में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाली हैं। उधर, आपके इस दावे से सियासत गरमा गई है।


आम आदमी पार्टी के सौरभ भारद्वाज ने कहा, अरविंद केजरीवाल ने विकासपुरी में पदयात्रा कर रहे थे। उन्हें लोगों का प्यार मिल रहा है। यह प्यार बीजेपी को किसी भी तरीके से पच नहीं रहा है। और बीजेपी से जुड़े लोगों ने अरविंद केजरीवाल पर हमला करने की कोशिश की है। इससे पहले केजरीवाल जब जेल में थे उन्हें इंसुलिन नहीं दी गई। अगर अरविंद केजरीवाल को कुछ होता है तो उसकी जिम्मेदारी बीजेपी लेगी।


आम आदमी पार्टी के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने X पर लिखा, अरविंद केजरीवाल पर हुआ हमला बेहद निंदानीय और चिंता जनक है। बीजेपी ने अपने लोगों से यह हमला कराया है। अगर अरविंद केजरीवाल को कुछ होता है, तो उसकी पूरी जिम्मेदारी बीजेपी पर होगी। हम डरने वाले नहीं है। आम आदमी पार्टी अपने मिशन पर डटी रहेगी।


दिल्ली पुलिस ने बताया कि विकासपुरी के विकास नगर में अरविंद केजरीवाल की पथयात्रा थी। बीजेपी के कुछ लोगों ने काले झंडे दिखायए और मुर्दाबाद के नारे लगाए। अरविंद केजरीवाल के करीब कोई नहीं पहुंच पाया। झड़प नहीं हुई। पुलिस को किसी तरह की शिकायत नहीं दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)