पत्थरी का दर्द भी रोक नहीं सका गरीब की बेटी को, 5000 मीटर की रेस जीत कर गोल्ड मेडल किया अपने नाम।।

NMB Only One
0
   

   ये हैं हिमाचल की उड़न परी बक्सो देवी, जिन्होंने ऊना जिले के इंदिरा स्टेडियम में 5000 मीटर दौड़ में नंगे पैर दौड़कर गोल्ड मेडल जीता। उनके संघर्ष और  दृढ़ संकल्प की कहानी बहुत प्रेरणादायक हैं। 
    15 साल की बक्सो देवी ने पेट में पत्थरी का दर्द सहकर बार-बार दौड़ने का साहस दिखाया, उनकी अद्भुत दौड़ने सभी की आंखें नम कर दीं।

   बक्सो देवी का सफर आसान नहीं था। उनकी मां ने भी उन्हें संघर्ष करने और अपने सपनों को पूरा करने के लिए हर  संभव प्रयास करने के लिए पाला-पोसा हैं। बक्सो देवी ने साबित कर दिया की सच्ची मेहनत और लगन से किसी भी मुश्किल को पार किया जा सकता है।

   उनकी यह उपलब्धि न केवल उनके लिए बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व की बात है। साहस और अदम्य आत्मविश्वास से बक्सो देवी ने दिखा दिया की संघर्ष के बावजूद शपने पूरे किये जा सकते हैं। उनकी कहानी सभी के लिए प्रेरणा का  स्रोत है।
   
   बक्सो देवी की अद्वितीय सफलता को सलाम।।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)